
परिभाषा :- जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता को बताते हैं। उसे विशेषण (Adjective) कहते हैं |
उदाहरण के लिए :-
“लाल फूल सुंदर है।” यहाँ “लाल” और “सुंदर” शब्द विशेषण हैं, जो “फूल” (संज्ञा) की विशेषता को बताते हैं।
- सुंदर लड़की (लड़की कैसी है? → सुंदर)
- तीन आदमी (आदमी कितने हैं? → तीन)
- थोड़ा पानी (पानी कितना है? → थोड़ा)
विशेषण के प्रकार (Types of Adjective)
विशेषण को कई आधारों पर विभाजित किया गया है। विशेषण के मुख्यतः- 8 भेद होते हैं
- गुणवाचक विशेषण (Descriptive Adjective) :-
- संख्यावाचक विशेषण (Numeral Adjective):-
- परिमाणवाचक विशेषण (Quantitative Adjective):-
- सार्वनामिक विशेषण (pronominal Adjective):-
- व्यक्तिवाचक विशेषण (personal Adjective):-
- प्रश्नवाचक विशेषण (Interrogative Adjective):-
- तुलनबोधक विशेषण (comparative Adjective):-
- सम्बन्धवाचक विशेषण (Relative Adjective):-
गुणवाचक विशेषण (Descriptive Adjective) जो संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता, गुण, रंग, अवस्था आदि को व्यक्त करता है।
उदाहरण:–
- राम ईमानदार व्यक्ति है।
- यह लाल किताब है।
- वह बुद्धिमान छात्र है।
संख्यावाचक विशेषण (Numeral Adjective)जो संज्ञा की संख्या या क्रम को दर्शाता है।
उदाहरण:–
- कक्षा में पाँच छात्र बैठे हैं।
- मैं दूसरे स्थान पर आया।
संख्यावाचक विशेषण तीन प्रकार के होते हैं:-
- निश्चित संख्यावाचक – जैसे, एक, दो, तीन…
- अनिश्चित संख्यावाचक – जैसे, कुछ, कई, अधिक…
- क्रमसूचक संख्यावाचक – जैसे, पहला, दूसरा, तीसरा…
परिमाणवाचक विशेषण (Quantitative Adjective) जो किसी वस्तु की मात्रा या परिमाण को दर्शाता है।
उदाहरण:-
- मुझे थोड़ा पानी चाहिए।
- उसने अधिक मेहनत की।
सार्वनामिक विशेषण(pronominal Adjective) जो सर्वनाम शब्द संज्ञा से पहले आएं एवं विशेषण की तरह उस संज्ञा शब्द की विशेषता बताएं हैं |
उदाहरण:-
- यह लड़की कक्षा में अव्वल आई ।
- राम अच्छे से काम करना जानता है।
व्यक्तिवाचक विशेषण (personal Adjective) जो व्यक्तिवाचक संज्ञा से बने होते हैं और विशेषण शब्दों को दर्शाता है।
उदाहरण:-
- मुझे भारतीय खाना बहुत पसंद है।
- आपका यह लखनवी अंदाज़ मुझे अच्छा लगा।
प्रश्नवाचक विशेषण (Interrogative Adjective)जो प्रश्न पूछने के लिए प्रयोग किए जाते हैं।
उदाहरण:-
- कौन व्यक्ति तुम्हारा मित्र है?
- कितनी किताबें पढ़ी तुमने?
तुलनाबोधक विशेषण (comparative Adjective)दो वस्तुओं, व्यक्तियों या घटनाओं के गुण-दोष आदि की तुलना की जाती है, तब जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है,
जैसे:- राम सुरेश से ज्यादा सुन्दर है। यहाँ दो व्यक्तियों की विशेषताओं की तुलना की जा रही है।
उदाहरण:-
- राम, सुरेश से अधिक सुंदर है। (यहाँ दो व्यक्तियों की विशेषताओं की तुलना की जा रही है।)
- ज़िन्दगी में एक शेर की भांति निडर होना चाहिए।
संबंधवाचक विशेषण (Relative Adjective)जो संज्ञा और अन्य शब्दों के बीच संबंध दर्शाता है।
उदाहरण:-
- मातृभूमि का सम्मान करना चाहिए।
- विद्यालयी जीवन बहुत महत्वपूर्ण होता है।
विशेषण और संज्ञा का संबंध (Relation Between Adjective and Noun)
विशेषण और संज्ञा का संबंध (Relation Between Adjective and Noun) | ||
1 | लंबा आदमी (आदमी कैसा है?) | (लंबा) |
2 | हरा पत्ता (पत्ता कैसा है?) | (हरा) |
विशेषण और सर्वनाम में अंतर (Difference Between Adjective and Pronoun)
विशेषण और सर्वनाम में अंतर (Difference Between Adjective and Pronoun) | ||
क्रम | विशेषण | सर्वनाम |
1 | यह लड़का तेज है। | यह मेरा भाई है। |
2 | कुछ विद्यार्थी होशियार हैं। | कुछ मेहनत करो। |
निष्कर्ष (Conclusion)
विशेषण भाषा को अधिक प्रभावी और सुंदर बनाते हैं। ये संज्ञा और सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, जिससे वाक्य अधिक स्पष्ट और अर्थपूर्ण बनते हैं।
FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)
विशेषण कितने प्रकार के होते हैं?
विशेषण मुख्य रूप से छह प्रकार के होते हैं – गुणवाचक, संख्यावाचक, परिमाणवाचक, संकेतवाचक, संबंधवाचक, प्रश्नवाचक।
संख्यावाचक विशेषण का उदाहरण दीजिए।
“चार छात्र स्कूल गए।” (चार → संख्यावाचक विशेषण)
परिमाणवाचक विशेषण क्या होता है?
जो मात्रा को दर्शाए, जैसे – थोड़ा, अधिक, कुछ।
गुणवाचक विशेषण किसे कहते हैं?
जो किसी संज्ञा का गुण बताए, जैसे – सुंदर, होशियार, लंबा।
विशेषण और सर्वनाम में क्या अंतर है?
विशेषण संज्ञा की विशेषता बताता है, जबकि सर्वनाम संज्ञा के स्थान पर आता है।