(Current Affairs) 12 :- january-2024

schedule
2024-01-13 | 10:04h
update
2026-04-06 | 01:36h
person
Rani
domain
knowledgelelamp

क्या आप जानते हैं की  समुद्र पर बना भारत का सबसे लंबा पुल कौन-सा है?

क्या आप जानते हैं की  समुद्र पर बना भारत का सबसे लंबा ब्रिज बनकर तैयार हो गया है. मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाला यह ब्रिज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ‘अटल सेतु’ (Atal Satu) रखा गया है. इस पूरे प्रोजेक्ट में ₹18,000 करोड़ रुपये खर्च हुए है. इसका लक्ष्य प्रतिदिन 70,000 वाहनों को सेवा प्रदान करना है. 

Advertisement

पीएम मोदी अपने मुंबई  दौरे के दौरान इस पुल को देश को समर्पित कर दिया है. अटल सेतु पुल समुद्र पर बना भारत का सबसे लंबा पुल है. इसकी लम्बाई 21.8 किलोमीटर है. इसे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbour Link) के नाम से भी जाना जाता है.   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी 2024 को मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का उद्घाटन किया. दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई की दूरी तय करने में महज 20 से 25 मिनट समय लगेगा.

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया, अटल सेतु मुंबई के सेवरी से शुरू होकर रायगढ़ जिले के उरण में न्हावा शेवा पर समाप्त होता है. इस पूरे प्रोजेक्ट में ₹18,000 करोड़ रुपये खर्च हुए है. इसका लक्ष्य प्रतिदिन 70,000 वाहनों को सेवा प्रदान करना है.   

‘अटल सेतु’ हाइलाइट्स:-

इस पुल के निर्माण में लगभग 177,903 मीट्रिक टन स्टील और 504,253 मीट्रिक टन सीमेंट का उपयोग किया गया है. इसको दो जगहों से लिंक किया गया है. पहला लिंक ऐरोली-मुलुंड कनेक्टर और दूसरा वाशी कनेक्टर है. 

 जिसका विस्तार समुद्र पर 16.50 किलोमीटर और भूमि पर 5.5 किलोमीटर है. यह पुल 21.8 किमी लंबा है और इस ब्रिज का प्रत्येक लेन 3.5 मीटर चौड़ा है.    

इससे यात्रा काफी हद तक सुव्यवस्थित हो जायेगा और शहर के लोग मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी केवल 20 मिनट में तय कर सकेंगे पहले यही दूरी तय करने में 2 घंटे का समय लगता था. 

इसका निर्माण साल 2018 में शुरू किया गया था. इसे 4.5 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन कोविड-19 के कारण इसके निर्माण में आठ महीने की देरी हुई.  

अटल सेतु के निर्माण से मुंबई और पुणे एक्सप्रेसवे और गोवा हाईवे के बीच की दूरी भी कम हो गयी है. यह मुंबई को मुंबई-गोवा राजमार्ग, वसई और विरार, नवी मुंबई और रायगढ़ जिलों को जोड़ दिया है| 

 मुंबई पुलिस के मुताबिक, अटल सेतु पर चार पहिया वाहनों की अधिकतम स्पीड 100 किमी प्रति घंटा होगी. वहीं पुल पर चढ़ते और उतरते समय स्पीड 40 किमी प्रति घंटे तक सीमित रखी गयी है. हालांकि इस पुल पर दोपहिया और तिपहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है.    

Post Views: 28
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
knowledgelamp.in
Privacy & Terms of Use:
knowledgelamp.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
06.04.2026 - 01:36:37
Privacy-Data & cookie usage: