क्रिया (Verb)

schedule
2025-01-31 | 14:42h
update
2025-12-19 | 17:34h
person
Rani
domain
knowledgelelamp

क्रिया वह शब्द या शब्दों का समूह होता है जो किसी कार्य के होने, करने या होने की स्थिति को दर्शाता है।

उदाहरण:

  • मोहन पढ़ता है।
  • बच्चे खेल रहे हैं।
  • बारिश हो रही है।

इन वाक्यों में “पढ़ता”, “खेल रहे”, और “हो रही” क्रियाएँ हैं क्योंकि ये कार्य को प्रकट कर रही हैं।

क्रिया के प्रकार (Types of Verb)

verb

हिंदी में क्रिया को कई आधारों पर विभाजित किया जाता है। उनमें से मुख्य दो प्रकार हैं:

Advertisement

  1. सकर्मक क्रिया (Transitive Verb) :-
  2. अकर्मक क्रिया (Intransitive Verb):-
सकर्मक क्रिया (Transitive Verb):- जिस क्रिया का सीधा संबंध किसी कर्म से होता है, उसे सकर्मक क्रिया कहते हैं। इसमें कर्ता (Subject) और कर्म (Object) दोनों का प्रयोग होता है। 

उदाहरण:

  • रीता ने किताब पढ़ी। (“पढ़ी” क्रिया का कर्म “किताब” है।)
  • राजू ने खाना खाया। (“खाया” क्रिया का कर्म “खाना” है।)
अकर्मक क्रिया (Intransitive Verb):- जिस क्रिया का कोई सीधा कर्म नहीं होता, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं।

उदाहरण:

  • सूरज उगता है। (“उगता है” क्रिया के साथ कोई कर्म नहीं है।)
  • बच्चा सो रहा है। (“सो रहा है” क्रिया में कोई कर्म नहीं है।)

काल के आधार पर क्रिया (Verb Based on Tense) :-

काल के अनुसार क्रिया को तीन भागों में बाँटा जाता है:-

(i) वर्तमान काल की क्रिया (Present Tense Verbs):-जो कार्य इस समय हो रहा हो, वह क्रिया वर्तमान काल की होती है।

उदाहरण:

  • वह खेल रहा है।
  • मैं खाना खा रहा हूँ।
(ii) भूतकाल की क्रिया (Past Tense Verbs):- जो कार्य पहले हो चुका हो, वह भूतकाल की क्रिया कहलाती है।

उदाहरण:

  • उसने पत्र लिखा।
  • हमने फिल्म देखी।
(iii) भविष्यत्काल की क्रिया (Future Tense Verbs):-जो कार्य आगे होगा, उसे भविष्यत्काल की क्रिया कहते हैं।

उदाहरण:

  • वह बाजार जाएगा।
  • मैं तुम्हें कल मिलूंगा।

स्वरूप के आधार पर क्रिया (Based on Form of Verb):-

स्वरूप के आधार पर क्रिया (Based on Form of Verb) 2 होते हैं

(i) सामान्य क्रिया (Regular Verbs) :- सामान्य रूप से प्रयोग होने वाली क्रियाएँ,
(ii) कृदंत क्रिया (Gerund and Participle Verbs):- जिस क्रिया में विशेषण या संज्ञा की तरह प्रयोग किया जाए।

क्रिया और विशेषण के बीच अंतर (Difference between Verb and Adjective):-

क्रमक्रिया    विशेषण
1पढ़ रहा है     पढ़ाकू
2दौड़ रहा है     दौड़ने वाला
(Difference between Verb and Adjective)

निष्कर्ष (Conclusion)

क्रिया किसी भी वाक्य की जान होती है। इसके बिना वाक्य अधूरा होता है। हिंदी व्याकरण में क्रिया को समझकर ही भाषा का सही प्रयोग किया जा सकता है।

FAQs

क्रिया कितने प्रकार की होती है?
क्रिया मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है – सकर्मक और अकर्मक।

सहायक क्रिया क्या होती है?
जो मुख्य क्रिया की सहायता करे, जैसे – “हूँ”, “था”, “रहा”, आदि।

क्रिया और विशेषण में क्या अंतर है?
क्रिया कार्य दर्शाती है, जबकि विशेषण संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताता है।

संयुक्त क्रिया क्या होती है?
जब दो क्रियाएँ मिलकर एक अर्थ प्रकट करें, जैसे – चला गया, सीख लिया।

क्रिया में काल परिवर्तन कैसे होता है?
काल के अनुसार क्रिया के रूप बदल जाते हैं, जैसे – करता हूँ (वर्तमान), किया (भूत), करेगा (भविष्य)।

Recent Posts

Post Views: 38
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
knowledgelamp.in
Privacy & Terms of Use:
knowledgelamp.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.04.2026 - 17:28:52
Privacy-Data & cookie usage: