भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इसे असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है, जिनमें कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल हो सकते हैं। यह सम्मान 1954 में शुरू किया गया था और तब से विभिन्न क्षेत्रों के महान व्यक्तियों को इस सम्मान से नवाज़ा गया है।
लाल कृष्ण आडवाणी 2024 गुजरात भारत के उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री रह चुके भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया गया |
कर्पूरी ठाकुर 2024 बिहार “जननायक” के नाम से प्रसिद्ध बिहार के 11वे मुख्यमंत्री (2 बार रहे) की 100वी जयंती पर मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया |
1954 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी और सी. वी. रमन 3 महान लोगो को प्राप्त हुआ था |
कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल
भारत रत्न की घोषणा भारत सरकार द्वारा की जाती है और यह किसी भी भारतीय नागरिक या विदेशी को दिया जा सकता है जिसने मानवता के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया हो। सम्मान पाने वाले को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाता है और उन्हें किसी भी प्रकार का भत्ता या अन्य विशेषाधिकार नहीं मिलता है, केवल एक सम्मान के रूप में इसे स्वीकारा जाता है।